विदेश यात्रा करने के लिए लगभग सभी देशों में पासपोर्ट आवश्यक है। पासपोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज़ है, जिसके बिना किसी भी देश में प्रवेश करना संभव नहीं है।
- अंतरराष्ट्रीय देश जिनके लिए पासपोर्ट आवश्यक है. जैसे ,
- अमेरिका, कनाडा, UK, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपियन यूनियन
- सऊदी अरब, UAE, कतर, ओमान, कुवैत
- चीन, जापान, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड
- दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, केन्या, तंज़ानिया
- ब्राजील, अर्जेंटीना, मेक्सिको।
- रूस, तुर्की, जॉर्जिया, अज़रबैजान आदि ।
किन देशों में पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती?
- सिर्फ दो देश ऐसे हैं जहाँ भारतीय नागरिक पासपोर्ट के बिना यात्रा कर सकते हैं
- नेपाल
- भूटान
- इन देशों में भारतीय नागरिक पासपोर्ट के बिना (ID Proof जैसे आधार कार्ड या वोटर ID के साथ) यात्रा कर सकते हैं।
वीज़ा से संबंधित जानकारी
- भारतीय पासपोर्ट धारको को कुछ देशों में वीज़ा-फ्री एंट्री होती है (जैसे मालदीव, इंडोनेशिया, सर्बिया), लेकिन पासपोर्ट जरूरी होता है।
- कुछ देशों में वीज़ा ऑन अराइवल मिलता है, फिर भी पासपोर्ट आवश्यक है।
- ई-वीज़ा वाले देशों में (जैसे तुर्की, श्रीलंका) भी पासपोर्ट जरूरी है।
टिप्पणियाँ