पासपोर्ट क्या है?
पासपोर्ट
पासपोर्ट एक सरकारी दस्तावेज़ होता है जिसे किसी देश की सरकार अपने नागरिकों को जारी करती है। यह दस्तावेज़ अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जरूरी होता है और यह व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता का प्रमाण भी होता है।
पासपोर्ट का उपयोग
- पासपोर्ट विदेश यात्रा के लिए आवश्यक होता है बिना पासपोर्ट के आप दूसरे देश में यात्रा नहीं कर सकते हैं।
- किसी भी देश में जाने के लिए पहले पासपोर्ट होना जरूरी है, फिर उस देश का वीज़ा (Visa) लिया जाता है।
- पासपोर्ट हमारे नागरिकता का पहचान प्रमाण होता है यह एक वैलिड दस्तावेज होता है।
पासपोर्ट पात्रता
- किसी भी उम्र का भारतीय नागरिक पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है।
- ECR / Non-ECR (जो लोग शिक्षित नहीं हैं या 10वीं से कम पढ़े-लिखे होते हैं और जो पढ़े-लिखे लोग हैं ) दोनों पासपोर्ट के लिए पात्र होते हैं।
पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा पोर्टल में आवेदन करना होता है
पासपोर्ट कर्यालय में दस्तावेज जाँच और पुलिस सत्यापन जाँच के बाद पासपोर्ट मिलता है।
नई टिप्पणी जोड़ें