- प्रश्न 1. पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर: पासपोर्ट सेवा वेबसाइट जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उस के लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट के लिए पंजीकरण करना होता है फिर पासपोर्ट फॉर्म भरना होता है।
- प्रश्न 2. नार्मल पासपोर्ट में फीस क्या होती है?
उत्तर: पासपोर्ट में नार्मल फीस 1500 रूपए होती है।
- प्रश्न 3. पासपोर्ट बनाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं?
उत्तर: नार्मल पासपोर्ट के लिए 10 का सर्टिफिकेट / pvc आधार कार्ड/पैन कार्ड होना चाहिए।
तत्काल पासपोर्ट के लिए 10 का सर्टिफिकेट और ३ एक सामान दस्तावेज होना चाहिए।जैसे आधार /पैन /बैंक पासबुक आदि।
- प्रश्न 4. पासपोर्ट में तत्काल की फीस कितनी होती है।
उत्तर: पासपोर्ट में तत्काल की फीस 3500 रूपए होती है।
- प्रश्न 5. पासपोर्ट को रिन्यूअल कैसे करें?
उत्तर: पासपोर्ट सेवा वेबसाइट से आप ऑनलाइन पासपोर्ट को नवीनकरण में आवेदन कर सकते हैं।इसकी नए पासपोर्ट के सामान प्रकिया होती है।
- प्रश्न 6. क्या तत्काल में पुलिस वेरिफिकेशन होती है ?
उत्तर: हाँ ,तत्काल में भी पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है।
- प्रश्न 7. पासपोर्ट का स्टेटस कैसे चेक करते हैं।
उत्तर: पासपोर्ट का स्टेटस आप ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा पोर्टल में जाकर ट्रैक अप्लीकेशन स्टेटस से चेक कर सकते हैं।
- प्रश्न 8. तत्काल में क्या पासपोर्ट हाथ में दिया जाता है ?
उत्तर: नहीं ,तत्काल पासपोर्ट भी स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदक के पते पर भेजा जाता है।
- प्रश्न 9 .माइनर बच्चों की फीस कितनी होती है ?
उत्तर: माइनर बच्चों की फीस 900 रूपए होती है उसके बाद नवीकरण में 1000 रूपए होती है।
- प्रश्न 10 .क्या पासपोर्ट रिन्यूअल में पासपोर्ट नंबर पुराना मिलता है ?
उत्तर: नहीं ,हर बार पासपोर्ट रिन्यूअल होने पर नया पासपोर्ट नंबर दिया जाता है।
- प्रश्न 11. पासपोर्ट और आधार में डेट ऑफ़ बर्थ अलग अलग हो तो क्या करें?
उत्तर: पासपोर्ट और आधार में डेट ऑफ़ बर्थ अलग -अलग हो तो यदि पासपोर्ट वैलिड होता है तो आप पासपोर्ट के आधार पर आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ अपडेट कर सकते हैं या डेट ऑफ़ बर्थ प्रमाण के लिए आप पैन कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र लगा सकते हैं क्योकि आधार डेट ऑफ़ बर्थ का प्रमाण नहीं होता है।
- प्रश्न 12. पासपोर्ट को नवीकरण कब करना चाहिए?
उत्तर: पासपोर्ट को नवीकरण लगभग ख़त्म होने से 1 साल पहले या 6 महीने से अधिक होने पर आप पासपोर्ट रिनुवल कर सकते हैं।
- प्रश्न 13 .क्या नाबालिक के लिए माता -पिता का पासपोर्ट होना जरुरी है ?
उत्तर: हाँ ,नाबालिक पासपोर्ट बनाने के लिए माता /पिता का पासपोर्ट होना चाहिए। (एक का तो होना ही चाहिए) .
- प्रश्न 14. क्या मुझे पासपोर्ट सेवा केंद्र पर फोटो ले जाने की आवश्यकता है?
उत्तर: नहीं, पासपोर्ट में एडल्ट लोगो को फोटो ले जाने की आवश्यकता नहीं होती है ,उनकी फोटो लाइव पासपोर्ट ऑफिस में खींची जाती है।
- प्रश्न 15. यदि मेरा आपराधिक रिकॉर्ड है तो क्या मुझे पासपोर्ट मिल सकता है?
उत्तर: यदि आपका आपराधिक मामला ही तो आपको कुछ स्तिथि में ही पासपोर्ट मिल सकता है ,या तो आपके पास कोर्ट नोटिस होना चाहिए या Court Permission लेने के बाद ही आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- प्रश्न 16. एक साधारण भारतीय पासपोर्ट पुस्तिका में कितने पेज होते हैं?
उत्तर: एक साधारण भारतीय पासपोर्ट पुस्तिका में 36 पेज होते हैं,और जम्बो पैक पासपोर्ट पुस्तिका में 60 पेज होते हैं.
- प्रश्न 17. भारतीय पासपोर्ट पुनः जारी करने की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
उत्तर: भारतीय पासपोर्ट पुनः जारी करने की प्रक्रिया में लगभग 15 से 25 दिन का समय लगता है,और तत्काल में लगभग 10 से 15 दिन का समय लगता है।
- प्रश्न 18. मैं भारतीय पासपोर्ट धारक हूँ और मेरे पासपोर्ट की वैधता 6 महीने से कम है। क्या मैं इस पासपोर्ट के साथ यात्रा कर सकता हूँ?
उत्तर: नहीं , यदि आप 6 महीने से कम वैधता रखते हैं ,तो आप आने पासपोर्ट पर वीज़ा नहीं लगा सकते।
- प्रश्न 19 . मेरा पासपोर्ट खो गया है या चोरी हो गया है। मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: यदि आपका पासपोर्ट खो गया या चोरी हो गया तो आप सबसे पहले पुलिस रिपोर्ट दर्ज करें और उसके बाद पासपोर्ट के लिए करें।
- प्रश्न 20.पासपोर्ट में पुलिस वेरिफिकेशन में क्या पूछा जाता है?
उत्तर: पुलिस वेरिफिकेशन में आपसे आपका पता /जन्मस्थान /के बारे में पूछ सकते हैं या आपके जॉब /माता -पिता नाम आदि व्यक्तिगत चीजों के बारे में पूछ सकते हैं।
- प्रश्न 21. पासपोर्ट आवेदन के समय पासपोर्ट ऑफिस में क्या पूछा जाता है ?
उत्तर: पासपोर्ट ऑफिस में आपसे आपके व्यक्तिगत के बारे में और आपके दस्तावजों के बार में पूछते हैं।
- प्रश्न 22. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा पुलिस वेरिफिकेशन सफल हो गया है?
उत्तर: आप ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा पोर्टल से पुलिस वेरिफिकेशन स्टेटस का पता कर सकते हैं।
- प्रश्न 23. पासपोर्ट की वैधता कितने साल की होती है?
उत्तर: पासपोर्ट की वैधता 10 साल की होती है ,और नाबलिक बच्चों का पासपोर्ट की वैधता 5 साल की होती है।
- प्रश्न 24.पासपोर्ट अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?
उत्तर: ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा पोर्टल से pay and schedule appointment वाले ऑप्शन से पासपोर्ट अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
- प्रश्न 25. पासपोर्ट कहां से मिलेगा और कैसे ट्रैक करें?
उत्तर: पासपोर्ट आपके घर पर मिलता है यह स्पीड पोस्ट द्वारा आपके पते पर पहुंचाया जाता है। स्पीड पोस्ट द्वारा ट्रैकिंग नंबर दिया जाता है उसके द्वारा आप अपने पासपोर्ट को ट्रैक कर सकते हैं।
- प्रश्न 26. पासपोर्ट में गलत जानकारी भर जाने पर क्या करें?
उत्तर: पासपोर्ट फॉर्म में गलत जानकारी भर जाने पर आप पासपोर्ट अपॉइनमेंट के दिन पासपोर्ट ऑफिस में जाकर पहले ही काउंटर पर सही करवा सकते हैं।
- प्रश्न 27. पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) और POPSK में क्या अंतर है?
उत्तर: PSK बड़े शहरों में बना पासपोर्ट सेवा केंद्र होता है जबकि POPSK डाकघर में बना छोटा पासपोर्ट सेवा केंद्र होता है। PSK में सभी प्रकार की पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध होती हैं।जबकि POPSK में सीमित सुविधाएं होती हैं।
- प्रश्न 28 . पुलिस वेरिफिकेशन कब होता है , आवेदन से पहले या बाद में?
उत्तर: पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट आने से पहले किया जाता है, जबकि सरकारी कर्मचारी वालों का पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट आने के बाद होता है।
- प्रश्न 29. अगर पुलिस वेरिफिकेशन फेल हो जाए तो क्या होगा?
उत्तर: यदि आपका पुलिस वेरिफिकेशन असफल हो जाता है, तो आपको सबसे पहले रीजनल पासपोर्ट सेवा (RPO) की अपॉइनमेंट बुक करके वहाँ जाना होता है।
- प्रश्न 30. पुलिस वेरिफिकेशन में क्या क्या दस्तावेज माँगा जाता है ?
उत्तर: पुलिस वेरिफिकेशन में आपका पता प्रमाण /पहचान प्रमाण /जन्मतिथि प्रमाण दस्तावेज देखा जाता है
- प्रश्न 31. पासपोर्ट आवेदन रद्द कैसे करें?
उत्तर: पासपोर्ट आवेदन रद्द रीजनल पासपोर्ट सेवा (RPO) जाकर करना होता है। वहीं से आपकी फाइल को बंद किया जाता है .(यदि आपकी फाइल चालू है तो )
- प्रश्न 32. क्या बच्चों के लिए भी पुलिस वेरिफिकेशन होता है?
उत्तर: हाँ,पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है। (कुछ मामलों में नहीं होता है। )
- प्रश्न 33. पासपोर्ट के लिए कौन योग्य है?
उत्तर: पासपोर्ट के लिए आवेदन करने हेतु भारतीय नागरिक की कोई पात्रता नहीं होती है.कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं होती है (नाबालिग (0 से 18 वर्ष ) भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- प्रश्न 34. पासपोर्ट में कौनसा पता भरें अगर स्थाई और वर्तमान पता अलग -अलग है ?
उत्तर: यदि स्थाई और वर्तमान पता अलग -अलग है तो आप दोनों ही पता भर सकते हैं। दोनों जगह का आपके पास पता प्रमाण होना चाहिए।
- प्रश्न 35. पासपोर्ट में पति /पत्नी का कैसे जोड़े ?
उत्तर: पासपोर्ट को नवीनीकरण करते समय आप अपने पासपोर्ट में पति /पत्नी का नाम जोड़ सकते हैं।
- प्रश्न 36. नाबालिक बच्चों के लिए कोनसा Annexure भरा जाता है?
उत्तर: नाबालिक बच्चों के लिए Annexure D भरा जाता है। यदि माता पिता में से कोई एक उपस्तिथ नहीं होता है तो उस मामले में Annexure C भी भरा जाता है।
- प्रश्न 37. मैरिज सर्टिफिकेट न होने पर कौन सा Annexure भरा जाता है?
उत्तर: मैरिज सर्टिफिकेट न होने पर Annexure J भरा जाता है। दोनों पति -पत्नी को पासपोर्ट कार्यालय में मौजूद होना होता है।
- प्रश्न 38. यदि में सरकारी कर्मचारी हूँ तो मुझे कौन सा Annexure भरना होता है।
उत्तर: यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आप NOC के रूप में Annexure H /Annexure G फॉर्म भर सकते हैं , और यदि आप एक उचच पदस्थ अधिकारी हैं तो आप Annexure A भर सकते हैं।
- प्रश्न 39. क्या सरकरी कर्मचारी का भी पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है ?
उत्तर: हाँ सरकरी कर्मचारी का भी पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है लेकिन उनका पहले पासपोर्ट डिस्पैच हो जाता है फिर उसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है।
- प्रश्न 40. क्या पासपोर्ट में फीस रिफंड होती है ?
उत्तर: नहीं, पासपोर्ट में किसी भी प्रकार का फीस वापस नहीं किया जाता है।
टिप्पणियाँ
मेरे पासपोर्ट को बने हुए 7 साल हो गए हैं और मेरे पास मेरे पासपोर्ट अप्लाई करने के टाइम की रिसिप्ट भी नहीं है और अब मै ये भूल गया हूं कि मैने अपने पासपोर्ट में कोन सी मार्कशीट/सर्टिफिकेट लगाया था 10वीं का या 12वीं का तो मैने कैसे पता करूं कि मेरे पासपोर्ट के साथ कौन सी क्लास की मार्कशीट/सर्टिफिकेट लगी हुई है। कृपया मुझे कोई सुझाव दें जिससे मैं पता कर सकूं कि मैने कोन सी मार्कशीट/सर्टिफिकेट लगाया था।
प्रिय महोदय/महोदया,
यदि आपका पासपोर्ट अभी वैध है, तो पासपोर्ट रिन्यूअल के समय 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट लगाना आवश्यक नहीं होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पासपोर्ट बनवाते समय कौन-सी मार्कशीट या सर्टिफिकेट जमा किया था। पासपोर्ट रिन्यूअल के दौरान आपके दस्तावेज़ मुख्य रूप से आपके पुराने पासपोर्ट के आधार पर ही लिए जाते हैं।
यदि आपका पासपोर्ट काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, तो ऐसे में आपसे अतिरिक्त दस्तावेज़ों के साथ न्यूनतम 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट मांगा जाता है।
धन्यवाद
Psk officer put on hold my application.i already used 3 times appointment so that I need to book new appointment with different psk
Dear Sir/Madam,
No, if all three of your attempts have been used, you cannot book another appointment at a different PSK.
In such a situation, you should contact the concerned RPO. You can visit the office and submit your request there to get further guidance on the next steps.
Thank you
Meeta
नई टिप्पणी जोड़ें