पासपोर्ट के लिए पुलिस थाना पहचानना
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अपने क्षेत्र का पुलिस थाना पहचानना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह प्रक्रिया आपके पते के आधार पर की जाती है। जो थाना आपके क्षेत्र के अंतर्गत आता है, वही आपके पासपोर्ट का वेरिफिकेशन करता है।
यदि पुलिस थाना आपके द्वारा दिए गए पते से भिन्न होता है, तो पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सफल नहीं की जा सकती है। इस कारण से यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आपने सही थाना जानकारी दी है, ताकि प्रक्रिया में कोई समस्या न हो।
पासपोर्ट के लिए पुलिस स्टेशन की पहचान करने के लिए निम्नलिखित तरीके हैं.
- 1️⃣ ऑनलाइन तरीके
- पासपोर्ट सेवा वेबसाइट में जाकर आप पुलिस थाना चुन सकते हैं।
- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं
- होम पेज पर जाकर Services पर क्लिक करें।
- फिर लोकेटर पर जाएं और Know Your Police Station पर क्लिक करें।
- अपना राज्य और जिला चुने।
- पुलिस स्टेशन का पता लगाएँ
- गूगल मैप / Map My India
- अपने घर का पता डालकर Nearby Police Station सर्च करके भी कर सकते हैं।
- 2️⃣ ऑफलाइन तरीके
- अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर जाकर पूछ सकते हैं ,कि आपके पते का पुलिस थाना कौन सा है। वे आपको यह जानकारी आसानी से दे सकते हैं, जो पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण होगी।
टिप्पणियाँ