- प्रश्न 1.ईसीआर पासपोर्ट क्या है ?
उत्तर: ECR पासपोर्ट (Emigration Check Required Passport) एक ऐसा पासपोर्ट होता है जो उन भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं से कम होती है.उनको इसलिए विदेश जाने से पहले उन्हें इमीग्रेशन काउंटर पर Emigration Clearance की आवश्यकता होती है।
- प्रश्न 2. नॉन -ईसीआर (Emigration Clearance Not Required) पासपोर्ट क्या है ?
उत्तर: नॉन -ईसीआर पासपोर्ट उन भारतीय नागरिकों को दिया जाता है जो व्यक्ति 10वीं पास या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। इनको विदेश जाते समय इमीग्रेशन क्लियरेंस लेने की जरूरत नहीं होती है।
- प्रश्न 3.नॉन -ईसीआर पासपोर्ट के लिए कौन पात्र हैं ?
उत्तर: नॉन -ईसीआर पात्रता- शैक्षणिक योग्यता रखने वाले व्यक्ति (जिन्होंने 10वीं कक्षा या उससे ऊपर की पढ़ाई पूरी की हो)
पिछले 3 साल का लगातार आईटीआर रखने वाले व्यक्ति
50 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति। आदि
- प्रश्न 4. ECR और Non-ECR पासपोर्ट में क्या अंतर होता है ?
उत्तर: ECR पासपोर्ट उन लोगो का बनता है जो 10 वीं से कम पढ़े -लिखे होते हैं जबकि Non-ECR पासपोर्ट उन लोगो का बनता है जो 10 वीं पास या उससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके हैं।
ECR पासपोर्ट धारको को विदेश यात्रा करते समय एयरपोर्ट पर Emigration से गुजरना होता है। जबकि Non-ECR पासपोर्टधारको को विदेश यात्रा करते समय Emigration Clearance की जरूरत नहीं होती है।
- प्रश्न 5. मैं अपना पासपोर्ट ECR से Non-ECR में कैसे बदल सकता हूँ?
उत्तर: ECR से Non-ECR में पासपोर्ट बदलने के लिए आपको पासपोर्ट का नवीकरण करना होता है ,आप ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा वेबसाइट में जाकर नवीनकरण में आवेदन कर सकते हैं
यदि आपने दसवीं की परीक्षा पास कर ली हो तो उसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके आप अपने पासपोर्ट से ईसीआर हटवा सकते है।
यदि आप पिछले तीन साल या उससे अधिक से विदेश में रह रहे है तो तो आप (यह अवधि एक बार या चरणों में हो सकती है) ईसीएनआर फॉर्म भरकर अपने पासपोर्ट को ईसीएनआर में तब्दील कर सकते है।
यदि आप पिछले वर्ष या उससे अधिक से भारत आयकर रिटर्न जमा कर रहे है, जो की 5 लाख या उससे अधिक का है तो इस अवस्था में भी आप ईसीआर से नॉन ईसीआर में नवीकरण करवा सकते है।
यदि आपकी आयु 50 वर्ष से अधिक की है तो तब भी आप नॉन ईसीआर में नवीकरण करवा सकते है।
- प्रश्न 6. ECR पासपोर्ट किसे जारी किया जाता है?
उत्तर: जो व्यक्ति 10 वीं से कम पढ़े -लिखे व्यक्ति होते हैं उनका पासपोर्ट ECR में जारी किया जाता है।
- प्रश्न 7. ECR पासपोर्ट को Non-ECR में बदलने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
उत्तर: दस्तावेज़ - 10वीं, 12वीं सर्टिफिकेट( यदि अपने १० की कक्षा पूर्ण कर है तो )
पिछले ३ साल का ITR और PAN कार्ड (यदि आप टैक्सदाता हैं),और यदि आप 3 साल से ज्यादा विदेश रहे तो ECNR फॉर्म भर सकते हैं .
- प्रश्न 8. पासपोर्ट में ECR या Non-ECR कैसे पता करें?
उत्तर: यदि आपके पासपोर्ट के अंतिम पेज पर Emigration Check Required लिखा होता है तो आपका पासपोर्ट ECR में बना हुआ होता है।
और यदि पासपोर्ट में ECR से संबंधित कुछ भी लिखा नहीं है, तो वह Non-ECR पासपोर्ट होता है।
- प्रश्न 9. ECR हटवाने में कितना समय लगता है?
उत्तर: पासपोर्ट से ECR हटाने में लगभग 25 से 35 दिन का समय लगता है। क्योंकि इसमें यदि अपने 10 का सर्टिफिकेट लगाया होता ही तो आपका सर्टिफिकेट बोर्ड जाँच को दिया जाता है , ITR लगाने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आपकी फाइल जाँच के लिए दिया जाता है। जिस वजह से अधिक समय लगता है।
- प्रश्न 10. क्या पासपोर्ट में ECR हटवाने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाद रीजनल पासपोर्ट कार्यालय जाना होता है?
उत्तर: हाँ ,पासपोर्ट में ECR हटवाने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाद एक बार रीजनल पासपोर्ट कार्यालय जाना होता है। आपकी आवेदन फाइल RPO जाती है।
- प्रश्न 11. क्या यह सच है कि ईसीआर पासपोर्ट धारकों को भारतीय हवाई अड्डों पर रोका जा रहा है ?
उत्तर: हाँ , ECR पासपोर्ट धारको को भारतीय हवाई अड्डों पर Emigration चेकिंग के लिए रोका जाता है।
- प्रश्न 12. मुझे ईसीआर या गैर-ईसीआर में से कौनसा चुनना चाहिए?
उत्तर: यदि आप 10 वीं की शिक्षा पास कर ली है तो आपको गैर-ईसीआर को चुनना होता है। और यदि आप 10 वीं से कम पढ़े -लिखे हैं तो आप को ईसीआर चुनना होता है।
- प्रश्न 13. विदेश में 3 साल रहने के बाद मैं अपने पासपोर्ट से ECR हटाने के लिए कौनसा फॉर्म भरना होता है?
उत्तर: पासपोर्ट से ECR हटाने के लिए ECNR फॉर्म भरा जाता है.
- प्रश्न 14. क्या नाबालिक का भी पासपोर्ट ECR में बनता है ?
उत्तर: नाबालिक (18 वर्ष से कम उम्र) का पासपोर्ट Non-ECR में ही होता है। वयस्क होने पर वह ECR/NON-ECR की केटेगरी में आते हैं।
- प्रश्न 15. मैं एक वेतनभोगी व्यक्ति हूं और वेतन से आयकर काटा जाता है। गैर-ईसीआर स्थिति के लिए मुझे कौन से दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता है?
उत्तर: गैर-ईसीआर स्थिति के लिए आपको 3 साल का लगातार ITR फाइल(फॉर्म 143 के साथ)
- प्रश्न 15. क्या Non-ECR पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है?
उत्तर: हाँ ,Non-ECR पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन जरुरी होता है ,बिना पुलिस सत्यापन के पासपोर्ट जारी नहीं किया जाता है।
- प्रश्न 16. ECR से NON-ECR करने में पासपोर्ट की फीस कितनी लगती है ?
उत्तर: पासपोर्ट की फीस नॉर्मल 1500 रूपए होती है.
- प्रश्न 17. क्या मैं पासपोर्ट से ECR हटाने के लिए तत्काल आवेदन कर सकता हूँ ?
उत्तर: नहीं पासपोर्ट से डिलीट ECR तत्काल के श्रेणी में नहीं होता है यह नॉर्मल पासपोर्ट के तहत ही किया जाता है।
- प्रश्न 18.पासपोर्ट में ECR हटाने के लिए कैसे आवेदन करें ?
उत्तर: NON-ECR पासपोर्ट के लिए आप ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा वेबसाइट में जाकर नवीनकरण में आवेदन कर सकते हैं
टिप्पणियाँ