सामान्य पासपोर्ट और तत्काल पासपोर्ट में क्या अंतर है?
✅ तत्काल पासपोर्ट
| तत्काल पासपोर्ट | |
|---|---|
| पासपोर्ट प्राप्त करने में समय | तत्काल पासपोर्ट में पासपोर्ट प्राप्त होने में 7 से 10 दिन का समय लगता है। |
| शुल्क | तत्काल पासपोर्ट में 3500 रूपए शुल्क होता है। सामान्य पासपोर्ट के मुकाबले तत्काल में 2000 रूपए अतरिक्त दिया जाता है। |
| अपॉइंटमेंट स्लॉट | तत्काल में अपॉइनमेंट तारीख नॉर्मल पासपोर्ट से जल्दी मिलती है। (यह पासपोर्ट सेवा केंद्र की उपलब्धता पर निर्भर करता है। ) |
| दस्तावेज |
तत्काल पासपोर्ट के लिए आपके पास कोई भी 3 सामान आईडी के दस्तावेज होने चाहिए।
|
| पुलिस वेरिफिकेशन में समय | तत्काल पासपोर्ट में फाइल पुलिस वेरिफिकेशन के लिए उस दिन ही चली जाती है , पुलिस वेरिफिकेशन में 2 से 3 दिन का समय लगता है। |
| उपयोग | अचानक यात्रा, मेडिकल, आपातकालीन सरकारी कार्य या अन्य जरूरी मामलों में। आप तत्काल सेवा का उपयोग कर सकते हैं। |
| तत्काल पासपोर्ट में आवेदन करने की अवस्था | तत्काल पासपोर्ट में आवेदन करने की अवस्था निम्न होती है ,कुछ ही कंडीशन पर आप तत्काल के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे नया पासपोर्ट या पासपोर्ट वैद्यता 3 साल के भीतर समाप्त होती है. |
✅नार्मल (सामान्य) पासपोर्ट
| नार्मल (सामान्य) पासपोर्ट | |
|---|---|
| पासपोर्ट प्राप्त करने में समय | नार्मल पासपोर्ट में पासपोर्ट प्राप्त होने में 15 से 25 दिन का समय लगता है। |
| शुल्क | नार्मल पासपोर्ट की फीस 1500 रूपए , नाबालिक - 900 रूपए ,सीनियर सिटीजन -1350 रूपए होती है। |
| अपॉइंटमेंट स्लॉट | नार्मल पासपोर्ट में अपॉइनमेंट तारीख लगभग 10 से 20 दिन के बाद की मिलती है। (यह पासपोर्ट सेवा केंद्र की उपलब्धता पर निर्भर करता है। ) |
| दस्तावेज |
नार्मल पासपोर्ट के लिए आपके पास 10 वीं सर्टिफिकेट /PVC आधार कार्ड /पैन कार्ड होना चाहिए। दस्तावेज होने चाहिए।
|
| पुलिस वेरिफिकेशन में समय | सामान्य पासपोर्ट में पुलिस सत्यापन की प्रकिया लगभग 5 से 7 दिन का समय लगता है। |
| उपयोग | नियमित विदेश यात्रा या पासपोर्ट एक्सपायरी होने पर आप सामान्य पासपोर्ट सेवा का उपयोग कर सकते हैं। (जल्दी न होने पर ) |
| सामान्य पासपोर्ट में आवेदन करने की अवस्था | सामान्य पासपोर्ट में किसी भी कंडीशन जैसे लॉस्ट /क्षतिग्रस्त ,किसी भी प्रकार का बदलाव में आवेदन किया जा सकता है। इसके अंतर्गत सभी प्रकार का पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है. |
नई टिप्पणी जोड़ें