🌐भारतीयों के लिए वीज़ा मुक्त प्रवेश की सामान्य जानकारी
- भारतीयों के लिए कुछ देशो में वीजा फ्री की सुविधा है, जहाँ भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के पहले से ही यात्रा कर सकते हैं। इससे यात्रा आसान हो जाती है, क्योंकि वीज़ा लगाने में बहुत समय लग जाता है उसकी अप्रूवल की लम्बी प्रकिया से गुजरना होता है। ।
- लेकिन उसके लिए भारतीय पासपोर्ट धारक के पास पासपोर्ट की वैधता ६ महीने से अधिक होनी चाहिए।
- वीज़ा फ्री देशों में यात्रा करने से पहले और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारक को निन्मलिखित बातों का ध्यान रखना होता है. इसलिए यात्रा करने से पहले हमेशा नियमों को पढ़ लेना चाहिए।
- क्योंकि भले ही भारतीय नागरिकों को वीज़ा मुक्त प्रवेश प्रदान दिया जाता है लेकिन हर देश द्वारा वीज़ा मुक्त प्रवेश अवधि की वैधता दी जाती है ,कुछ समय अवधि तक ही रहने की अनुमति देते हैं।
- सिर्फ दो देशों में नेपाल और भूटान में रहने की कोई समय अवधि की सीमा नहीं है।
📑विदेश यात्रा करते समय आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट की वैधता 6 से अधिक होनी चाहिए।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे यात्रा टिकट /पता प्रमाण /आवास /प्रमाण /आदि।
- पर्याप्त धन राशि (क्रेडिड कार्ड /केश ) के रूप में रख सकते हैं
- मेडिकल एमर्जेन्सी का समान भी साथ में रख सकते हैं।
- कुछ देशों में Entry Permit या Return Ticket ज़रूरी हो सकता है।
वीज़ा फ्री देशों सूची📋
क्रमांक | देश का नाम | वीज़ा मुक्त प्रवेश अवधि की वैधता |
---|---|---|
1 | थाईलैंड | 60 दिन |
2 | मॉरीशस | 60 दिन |
3 | भूटान | असीमित (खुली सीमा) |
4 | नेपाल | असीमित (खुली सीमा) |
5 | बारबाडोस | 90 दिन |
6 | डोमिनिका | 180 दिन |
7 | ग्रेनाडा | 90 दिन |
8 | बाहामास | 90 दिन |
9 | हैती | 90 दिन |
10 | सेशेल्स | 90 दिन |
11 | सेंट किट्स एंड नेविस | 90 दिन |
12 | मालदीव | 90 दिन |
13 | पिटकैर्न द्वीप समूह | 14 दिन |
14 | सेंट विन्सेंट और ग्रेनेडाइंस | 30 दिन |
15 | जमैका | 30 दिन |
16 | माइक्रोनेशिया | 30 दिन |
17 | अंगोला | 30 दिन |
18 | बेलोरूस | 30 दिन |
19 | ईरान | 15 दिन |
20 | कजाखस्तान | 14 दिन |
21 | किर्गिज़स्तान | 7 दिन |
22 | मोंटेसेराट | 180 दिन |
23 | फिलिपींस | 30 दिन |
24 | रवांडा | 30 दिन |
25 | सेनेगल | 90 दिन |
26 | त्रिनिदाद और टोबैगो | 90 दिन |
📝 नोट*
- कुछ देश वीज़ा ऑन अराइवल या ई-वीज़ा भी प्रदान करते हैं।
- अपनी यात्रा बुक करने से पहले हमेशा देश के आधिकारिक दूतावास या आव्रजन वेबसाइट की जाँच करें, क्योंकि वीज़ा नियम बदल सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए की भारत में स्थित विदेशी दूतावास/वाणिज्य दूतावास या विदेश में स्थित भारतीय दूतावास/वाणिज्य दूतावास आदि से जाँच कर सकते हैं।
Comments